फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से 1.35 करोड़ कैश उड़ाने वाले मेवाती गिरोह के बदमाश को दबोचा, आरोपी 12 केसों में था वांछित 

Tue, 02 Mar 2021 11:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मेवाती गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी बदमाश वकील दिल्ली में एटीएम तोडने के 12 केसों में वांछित था। वह अपने साथियों के साथ दिल्ली से हाल ही के कुछ महीने में 12 एटीएम को काटकर 1.35 करोड़ रुपये ले गया था। पुलिस ने इसके पास से 0.32 बोर की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार व एसआई राजेश की टीम ने आरोपी वकील को नेल्सन मंडेला मार्ग-वसंत विहार क्रॉसिंग से 28 फरवरी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपने किसी साथी से मिलने आया था। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने पुलिस टीम पर चलाने के लिए पिस्टल निकाल ली थी। आरोपी यहां पर पल्सर मोटरसाइकिल से आया था। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। वकील (33) गांव सुंध, तहसील ताऊ रू जिला नुंह हरियाणा का रहने वाला है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार वकील का गिरोह दिसंबर, 2020 से जनवरी 2021 तक दिल्ली से 12 एटीएम को काटकर करीब 1.35 करोड़ रुपये लूट चुके हैं। ये एटीएम के सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे कर देते थे। ये गैस कटर से एटीएम को काटकर कैश निकाल लेते थे। ये वारदात करने क्रेटा व स्कोर्पियो आदि लग्जरी कारों से आते थे। ये सुनसान जगहों पर स्थित ऐसे एटीएम को निशाना बनाते थे जिनकी सुरक्षा में गार्ड तैनात नहीं होते थे। स्पेशल सेल इस गिरोह के दो सदस्य शमशाद व लियाकत को पहले ही गिरफ्तार कर चुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें