फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : द्वारका कोर्ट के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कामरान खान की कोरोना से मौत

Tue, 27 Apr 2021 11:38 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के द्वारका कोर्ट के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कामरान खान की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई। इससे पहले वे साकेत कोर्ट में तैनात थे।
विज्ञापन
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कामरान खान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से हो रही मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के द्वारका कोर्ट के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कामरान खान की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई। इससे पहले वे साकेत कोर्ट में तैनात थे। आज वे कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई हार गए। 

विज्ञापन


वहीं दिल्ली में सोमवार को 21 हजार से कम नए कोरोना संक्रमित सामने आए। 380 लोगों की संक्रमण ने जान ले ली। हालांकि चिंताजनक बात यह है कि बीते 24 घंटे में सिर्फ 57690 टेस्ट हुए। इस लिहाज से राजधानी की संक्रमण दर 35.02 प्रतिशत तक पहुंच गई। 

हालांकि इन सबके बीच राहत की बात ये है कि आज नए संक्रमितों से भी ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। बीते 24 घंटे में कुल 22,055 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो गए। करीब एक माह बाद संक्रमितों से ज्यादा संख्या स्वस्थ होने वाले मरीजों की रही है। इससे सक्रिय मरीज घटकर 93 हजार से कम रह गए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 10,47,916 पहुंच गई है। इसमें से 9,40,930 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 14,628 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय संक्रमण के कुल 92,358 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 18,831 अस्पतालों में भर्ती है।

43,637 लोगों का हुआ टीकाकरण
कोरोना टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटो में 43,637 लोगों को टीका लगाया गया।इनमें 31,888 को पहली व 11,749 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक 29 लाख 92 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें