दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने आज से लागू हो रहे तीसरे चरण के लॉकडाउन के दौरान अपनी फ्रीक्वेंसी में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछली बार की ही तरह इस बार भी पीक आवर्स में मेट्रो सेवाएं 15 मिनट के अंतराल से ही मिलेंगी। बाकी समय में मेट्रो आधे घंटे पर चलेगी। डीएमआरसी की तरफ से रविवार को बयान जारी कर बताया गया कि पीक आवर्स से दौरान सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 से रात 8 बजे तक सभी लाइनों पर मेट्रो 15-15 मिनट के अंतराल पर चलेगी। दिन के बाकी समय में इसकी फ्रीक्वेंसी आधा घंटा होगी।