फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: 26 जनवरी को करने वाले हैं मेट्रो से सफर, तो पहले पढ़ लें यह खबर

Sun, 24 Jan 2021 07:04 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के दिन अगर आप भी मेट्रो से कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले इस खबर को पढ़ लीजिए। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एहतियातन कुछ कदम उठाए हैं, जिसके कारण गणतंत्र दिवस वाले दिन मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन


हुडा सिटी सेंटर और समयपुर बादली के बीच चलने वाली मेट्रो लाइन 26 जनवरी को आंशिक रूप से सेवाएं प्रभावित रहेंगी। गणतंत्र दिवस पर दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा।

डीएमआरसी ने जानकारी दी कि केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर यात्री केवल लाइन 2 और लाइन 6 के बीच ट्रेनें इंटरचेंज कर सकते हैं। वहीं 26 जनवरी को पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर सुबह 08:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश और निकास बंद रहेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही मेट्रो की सभी पार्किंग भी 25 जनवरी की सुबह छह बजे से अगले दिन दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था के तहत उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें