फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का हाल : मौसम विभाग ने कहा राजधानी में आज बरसेंगे बादल, फिर लगी उम्मीद

Fri, 20 Aug 2021 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • अगले तीन दिनों तक हो सकती है बारिश
  • कल के लिए जारी है ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
delhi weather - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर वासियों के लिए गर्मी का सितम बृहस्पतिवार को भी खत्म नहीं हुआ। मौसम विभाग ने शाम तक बारिश की संभावना जताई थी। ऐसे में दोपहर के समय बादल छाए, लेकिन बिन बरसे ही चले गए। इससे बारिश की राह देख रहे लोगों का इंतजार और बढ़ गया। हालांकि, विभाग ने शुक्रवार के लिए शाम तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 36.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 55 से 84 फीसदी दर्ज किया गया। नमी का स्तर अधिक होने की वजह से लोगों का पूरा दिन पसीने से बुरा हाल रहा। चिलचिलाती धूप के कारण घरों से बाहर निकले लोगों की बेचैनी बढ़ी रही। 

दिल्ली के विभिन्न मानक केंद्रों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 37.2, लोदी रोड में 36.8, रिज में 36.5, गुरुग्राम में 37.4, जफरपुर में 37.9, नजफगढ़ में 38.7 व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में भी कमी आएगी और अधिकतम पारा 33 व न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। साथ ही शनिवार के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश की संभावना है। इससे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 

मानसून रेंज के हिमालय की तलहटी में पहुंचने के कारण इन दिनों दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है। यह दूसरी बार है जब मानसून के मौसम में सूखा देखने को मिल रहा है। इससे पहले जून में मानसून दिल्ली से रूठ गया था। 

औसत श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा बृहस्पतिवार को औसत श्रेणी में दर्ज हुई है। अगले 24 घंटों में भी हवा की गुणवत्ता में बदलाव की संभावना नहीं है। सबसे खराब हवा का स्तर फरीदाबाद  का रहा है। यहां की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 167 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 222, गाजियाबाद 174, ग्रेटर नोएडा 190 व नोएडा का एक्यूआई 178 रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 171 व पीएम 2.5 का स्तर 74 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें