फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की पत्नी मेलानिया दिल्ली के स्कूल में जाएंगी, लेकिन केजरीवाल और सिसोदिया नहीं होंगे साथ

Sat, 22 Feb 2020 12:58 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मोती बाग स्थित सरकार स्कूल का जायजा लेंगी अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप
  • वहां चल रही हैप्पीनेस क्लास का जायजा लेंगी मेलानिया
  • अहमदाबाद में ट्रंप के रोड शो के लिए सीएम रूपाणी को नहीं मिला इजाजत 
विज्ञापन
मेलानिया ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप दिल्ली के एक स्कूल का दौरा कर वहां चल रही हैपीनेस क्लास का जायजा लेंगी। लेकिन इस दौरान उनके साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया नहीं दिखेंगे। आम आदमी पार्टी के सूत्र इस खबर को पक्का बता रहे हैं, लेकिन अभी वे खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि आप सरकार यह मान रही है कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर केजरीवाल और सिसोदिया का नाम कटवाया है। अब ट्रंप की पत्नी मेलानिया अकेले ही स्कूल का दौरा करेंगी।
 

सूत्रों के अनुसार, आप सरकार की ओर से केंद्र को बता दिया गया था कि राष्ट्रपति ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप जब दिल्ली सरकार के स्कूल में पहुंचेंगी तो उनका स्वागत करने के लिए केजरीवाल और सिसोदिया वहां मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार तक यही कार्यक्रम था, लेकिन शनिवार सुबह दिल्ली सरकार को सूचना मिली कि मेलानिया मोती बाग स्थित स्कूल में तो जाएंगी, वे बच्चों से बातचीत करेंगी, मगर उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया नहीं होंगे। उन्हें इस कार्यक्रम में भाग लेने की मंजूरी नहीं मिली है।

बता दें कि अहमदाबाद में मोदी ट्रंप के रोड शो में गुजरात के सीएम विजय रूपाणी को भी शामिल होने की इजाजत नहीं दी गई है। आप सूत्र बताते हैं कि इसे मामले को लेकर केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से बातचीत चल रही है। दिल्ली सरकार ने पूछा है कि ऐन वक्त पर केजरीवाल और सिसोदिया का नाम काटने की क्या वजह है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें