फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऑक्सीजन मैन' : मरीजों की जिंदगी बचाने में जुटे आसिम हुसैन, फ्री ऑक्सीजन बैंक खोल कर रहे लोगों की मदद

Fri, 23 Apr 2021 10:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीजों की जान जा रही है। ऐसे नाजुक समय में आसिम हुसैन किसी मसीहा से कम नहीं है। वे जरूरतमंदों को मुफ्त में ऑक्सीजन मुहैया कराते हैं। 
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलेंडर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीजों की जान जा रही है। अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अस्पताल नए मरीजों की भर्ती नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कई अस्पताल के हालात बेहद खराब हैं। कहीं आधे घंटे तो कहीं एक घंटे का स्टॉक बचा है। ऐसे नाजुक समय में आसिम हुसैन किसी मसीहा से कम नहीं हैं। आसिम ने मरीजों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कर सैकड़ों लोगों की मदद की है। वे जरूरतमंदों को मुफ्त में ऑक्सीजन मुहैया कराते हैं।    

असीम हुसैन दिल्ली के दरियागंज इलाके में रहते हैं और 'बी ह्यूमन' नाम से एक एनजीओ चलाते हैं। उसके साथ करीब 150 लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों की मदद करने के लिए एक फ्री ऑक्सीजन बैंक खोला है। इसके बाद लोगों ने उसे 'ऑक्सीजन मैन' कहना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें