फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सौ करोड़ के लिए कटोरा लेकर मुख्यमंत्री आवास पर धरना देंगी महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। लंबे समय से फंड की कमी से जूझ रहे दक्षिणी निगम को 1100 करोड़ रुपये के अनुदान की मांग को लेकर महापौर अनामिका अन्य पार्षदों के साथ आगामी 10 सितंबर से कटोरा लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर धरना देंगी। महापौर ने कहा कि कोरोना महामारी के समय दक्षिणी निगम द्वारा चार करोड़ 35 लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन इसमें दिल्ली सरकार ने कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में सरकार की ओर से निगम को 25 करोड़, 2018 -19 में साढ़े छह करोड़, 2020- 21 में साढ़े तीन करोड़ रुपये दिए गए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान डेंगू से निपटने के लिए दिल्ली सरकार निगम को सिर्फ 36 करोड़ रुपये देती है, जबकि निगम द्वारा 100 करोड़ रुपये खर्च होते हैं।
महापौर ने बताया कि निगम द्वारा स्वच्छता कार्य में अप्रैल 2020 तक 342 करोड़ 72 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसमें भी सरकार द्वारा कोई मदद नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि पांचवें वित्त आयोग के अनुसार, निगम को 1100 करोड़ रुपये की अनुदान राशि दिल्ली सरकार द्वारा दी जानी थी, लेकिन अभी तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें