फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather Today : दिल्ली-एनसीआर में 28 जून को मानसून की एंट्री!, आज तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट

Sat, 24 Jun 2023 12:08 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi-NCR Weather News Today : मौसम विभाग ने पहले ही 25 से 27 जून तक तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi-NCR Weather News Today : दिल्ली-एनसीआर में उमस के साथ गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान बताते हुए कहा कि आज रात से बारिश शुरू होने वाली है। इसके बाद रविवार से मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा और इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 25 जून से लेकर 27 जून तक बारिश होगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली और आस पास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। जिसकी वजह से उमस बनी हुई है। लोगों को इसकी वजह से परेशानी हो रही है। लेकिन मौसम विभाग ने पहले ही 25 से 27 जून तक तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी।

दिल्ली-एनसीआर में मानसून कब आएगा
दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों को मानसून का इंतजार है। उम्मीद है कि 28 जून तक दिल्ली और एनसीआर में मानसून की एंट्री हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की शाम को बारिश हो सकती है। शनिवार से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो मंगलवार तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा में कब देगा मानसून दस्तक
हरियाणा में मानसून की तारीख 30 जून तय है। कई बार मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में भी आया है। मौसम वेबसाइट स्काईमेट ने भी दावा किया है कि 30 जून के आसपास मानसून हरियाणा में दस्तक दे जाएगा। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में 25 और 26 जून को प्री मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। जबकि मानसून पीरियड में बारिश में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें