देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) हरियाणा में एक नये विनिर्माण संयंत्र में 18,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बना रही है।
कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि नया संयंत्र एमएसआई के गुरुग्राम स्थित प्रतिष्ठान की जगह लेगा और इसकी वार्षिक स्थापित उत्पादन क्षमता 7.5 लाख से 10 लाख इकाई होने की उम्मीद है।
कंपनी के अध्यक्ष आर सी भार्गव ने 18,000 करोड़ रुपये की निवेश योजना की पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी की हमेशा से गुरुग्राम स्थित संयंत्र को पास के किसी जगह पर स्थानांतरित करने की योजना थी।
हालांकि उन्होंने कंपनी द्वारा तय की गयी जगह के बारे में बताने से इनकार कर दिया। भार्गव ने कहा कि हमने बहुत पहले कहा था कि हम गुरुग्राम से अपना संयंत्र कहीं और ले जाएंगे और इसे हरियाणा में ही कहीं आसपास स्थापित करेंगे..तो हम यही कर रहे हैं।