फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में अपने पहले कारखाने का काम शुरू करेगी मरकेम-इमाजे, कंपनी ने किया एलान

Wed, 20 Jan 2021 10:33 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
merkem imaje
विज्ञापन

अमेरिकी कंपनी डोवर कॉरपोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी मरकेम-इमाजे ने राजस्थान के रीको इंस्ट्रियल एरिया, भिवाडी, में अपने पहले कारखाने का काम शुरू करने का एलान किया है। मरकेम-इमाजे प्रोडक्ट आइडेंटिफिकेशन और ट्रेसेबिलिटी सॉल्यूशन प्रदाता कंपनी है और कोडिंग इंडस्ट्री में वैश्विक स्तर पर अग्रणी है।

विज्ञापन


यह नया कारखाना भारत में कंपनी का मुख्यालय भी होगा और यहां से घरेलू मांग को पूरा किया जाएगा। कंपनी ने इस कारखाने में और भारतीय परिचालन के लिए 80 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह नया कारखाना 5.5 एकड़ में फैला और भारत में अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कंपनी ने कोडर एवं इंक प्रोडक्टशन, कमर्शियल ऑपरेशन, आफ्टरमार्केट सपोर्ट और बैक ऑफिस फंक्शन के लिए उत्तर भारत के इस औद्योगिक क्षेत्र का चयन किया है।

मरकेम-इमाजे के प्रेसिडेंट एवं सीईओ विंसेंट वांडरपोल ने कहा कि कोडिंग इंडस्ट्री में दुनिया में अग्रणी कंपनी होने और डोवर कॉरपोरेशन की अनुषंगी के तौर पर हमारा नया कारखाना व हमारे संसाधन यह सुनिश्चित करेंगे कि मैन्यूफैक्चरर्स और ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चरर्स को सर्वाधिक प्रभावी एवं इनोवेटिव कोडिंग टेक्नोलॉजी एवं सर्विस उपलब्ध हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें