फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर : भीड़ कम होने की वजह से शताब्दी समेत कई ट्रेनें निरस्त 

Fri, 30 Apr 2021 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • रविवार से दिल्ली-आगरा-दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन नहीं चलेगी
  • रविवार से ही चंडीगढ़-नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी ट्रेन रद्द है
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड संक्रमण की वजह से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या भी कम होने लगी है। जिस रूट पर भीड़ अधिक है उस रूट पर रेलवे समर स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों की राह तो आसान कर रहा है साथ ही जिस रूट पर भीड़ अधिक नहीं है उस रूट की ट्रेनों को निरस्त भी कर रहा है। इनमें मुख्य रूप से नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी, गतिमान, शताब्दी शामिल है।

विज्ञापन


रविवार से दिल्ली-आगरा-दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन नहीं चलेगी। इसके साथ ही रेलवे ने आगरा कैंट-नई दिल्ली-आगरा कैंट के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को भी निरस्त करने का निर्णय 2 मई से लिया है। दोनों इंटर सिटी के अलावा 1 मई से ट्रेन संख्या 12049 /12050 झांसी-हजरत निजामुद्दीन-झांसी गतिमान ट्रेन भी निरस्त रहेगी। यह देश की सबसे पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इसके अलावा एक मई से ही नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। 

रविवार से ट्रेन संख्या 02046/02045 चंडीगढ़-नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी ट्रेन निरस्त रहेगी तो एक मई से ट्रेन संख्या 04527 /04528 कालका-शिमला-कालका ट्रेन को भी निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 02264 हजरत निजामुद्दीन-पुने-निजामुद्दीन स्पेशल 3 मई से निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें