फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एमसीडी स्कूलों की हालत पर बोले सिसोदिया- ये खराब कर रहे हैं दिल्ली की छवि

Sun, 04 Jul 2021 03:16 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने कहा कि भाजपा के एमसीडी स्कूलों में आज तक कुछ नहीं हुआ है। एमसीडी स्कूलों की बुरी हालत है। आज ये देश में सबसे पिछड़े हुए स्कूल बन गए हैं। यह हम नहीं, प्रधानमंत्री मोदी की रिपोर्ट कह रही है।
 
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को प्रेस कांफ्रेस कर राजधानी के स्कूलों की हालत बताई। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के एमसीडी स्कूलों में आज तक कुछ नहीं हुआ है। एमसीडी स्कूलों की बुरी हालत है। आज ये देश में सबसे पिछड़े हुए स्कूल बन गए हैं। यह हम नहीं, प्रधानमंत्री मोदी की रिपोर्ट कह रही है।

विज्ञापन

 
सिसोदिया ने कहा कि एमसीडी के स्कूल सिर्फ दिल्ली की तस्वीर ही नहीं खराब कर रहे, बल्कि बच्चों के भविष्य को भी बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि इस रिपार्ट में स्पष्ट है कि कैसे शिक्षकों की संख्या बेहद कम है।

पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी एमसीडी के स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के हिसाब से शिक्षकों की संख्या नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूल आज दुनिया भर में नाम कर रहे हैं और एमसीडी के स्कूल दुनिया भर में तस्वीर खराब कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कहा कि भाजपा 20 साल से बच्चों को शिक्षक तक नहीं दे पाई है। भाजपा के नेता भी इस रिपोर्ट पर चुप हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्हें चुल्लू भर पानी में डूबने की जगह नहीं मिलेगी, अब जनता इनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। जनता ने देख लिया है कि दिल्ली सरकार कैसे काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें