फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन में युवक कर रहा था मौज-मस्ती, मोबाइल फोन ने पकड़वाया

Thu, 16 Apr 2020 08:34 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Location (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में होम क्वारंटीन किया गया युवक मौज-मस्ती के लिए बाहर घूम रहा था। पुलिस जब युवक के घर जांच के लिए पहुंची तो वह लापता मिला। पूछताछ करने पर परिजन भी गोलमोल जवाब देने लगे।

विज्ञापन


पुलिस ने युवक की कॉल डिटेल व लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि युवक घर में रुकता ही नहीं है बल्कि बाहर घूमते रहता है। छानबीन के बाद युवक के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन व कोविड-19 जैसी महामारी को समाज में फैलाने का खतरा पैदा करने का मामला दर्ज कर लिया है।

सदर बाजार थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक सदर बाजार के कुरैश नगर में 26 साल के फैजान नामक युवक को चार अप्रैल से 18 अप्रैल तक घर पर क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया था। पुलिसकर्मियों ने फैजान से सख्ती से घर में रहने और बाहर न निकलने के लिए कहा था।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस की टीम उसके घर पहुंची तो वह घर से गायब था। पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर फैजान घर से बाहर निकलता है। पुष्टि करने के लिए फैजान के मोबाइल की डिटेल भी निकलवाई गई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें