फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मेट्रो में नागिन डांस करने लगा शख्स, अजीबोगरीब हरकत देख घूरने लगे लोग, पीछे से उड़ रही खिल्ली

Sat, 12 Aug 2023 07:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एक शख्स का नागिन डांस वीडियो सामने आया है। ये शख्स मेट्रो के मेन गेट पर दोनों हाथों को लहरा रहा है और फिर गेट बंद होने के बाद कैमरे से वीडियो बनाता है। 
विज्ञापन
मेट्रो में डांस करता शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो की कड़ी चेतावनी के बाद भी वीडियो बनाने वाले रुक नहीं रहे हैं। एक बार फिर मेट्रो में एक शख्स का नागिन डांस वीडियो सामने आया है। ये शख्स मेट्रो के मेन गेट पर दोनों हाथों को लहरा रहा है और फिर गेट बंद होने के बाद कैमरे से वीडियो बनाता है। चलती मेट्रो में नागिन की तरह लहरा रहा है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स मेट्रो के गेट पर पीछे की तरफ झुककर स्टेप कर रहा है। पहले दोनों हाथों को आगे पीछे लहराता है। इसके बाद जैसे ही वह आगे होता है तो गेट बंद हो जाता है। इसके बाद वो अपने कैमरे से रील को शूट करता है। वीडियो में यह शख्स नागिन की तरह लहरा रहा है। 
 

इस शख्स की हरकतों को देखकर वहां मौजूद लोग हंसते हैं। वहीं दूसरी तरफ एक और वीडियो है। जिसमें एक शख्स हाथ में कैमरा लिए मेट्रो के गेट पर खड़े होकर डांस कर रहा है। सामने से एक शख्स इस वीडियो को शूट कर लेता है। इसी बीच दूसरा शख्स बीच में आता है और अजीबोगरीब हरकतें कर रहे इस शख्स हाथ मारता है। इस दौरान मेट्रो के गेट खुले हुए थे। 
विज्ञापन

 

डीएमआरसी वीडियो बनाने वाले लोगों से लगातार अपील कर ही है। लेकिन अपील का कोई असर मेट्रो के यात्रियों पर नहीं हो रहा है। अगर वीडियो बनाते समय कोई हादसा हो गया तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में रील बनाने के वीडियो सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें