हरियाणा के आदी अंतिल का सचिन की पड़ोसन को जवाब
आदी अंतिल ने कहा कि आज कल एक वीडियो वायरल हो रही है। एक लेडी बोल रही है कि लप्पू सा सचिन है। बोलना उसे आता नहीं, पाकिस्तान से सीमा हैदर कैसा आ गई। देखों अगर वो जासूस न निकली, सिंपल तरीके से आई है। तो फिर... तुम पहले ही उसकी बेइज्जती कर रही हो। तुमको पता है उस लप्पू से सचिन ने पूरे पाकिस्तान को डिप्रेशन में डाल रखा है।
आगे कहा कि सब ये सोच रहे हैं कि क्या हम उससे भी ज्यादा गए-गुजरे हैं। वो ये सोच रहे हैं। तुम खुद उसकी इतनी बेइज्जती कर रही हो। लप्पू सा सचिन है। बोलना इसे आता नहीं। बोलना तो तुझे नहीं आ रहा है। ध्यान से देख उसे खुद बोलना नहीं आ रहा है। लेकिन उसकी आंखें बोल रही हैं। आंखों से उसने अजय देवगन को फेल कर दिया। हिम्मत देख उसकी डट के खड़ा है, सनी देओल की तरह और गेम देख उसका क्या गेम खेला है। अक्षय कुमार भी फेल है उसके सामने और बोलते हैं लप्पू का सचिन है। लप्पू तो उसे तब बनाएंगे जब वह जासूस निकली।
सचिन की भाभी मिथिलेश का सबसे फेमस डायलॉग
जानकारी के लिए बता दें कि अभी हाल की में सचिन के पड़ोस में रहने वाली मिथिलेश भाटी का एक डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल है। 'लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का'। जिसमें वह सचिन को लप्पू और झींगुर बता रही हैं। ये डायलॉग हर जगह सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अभी हाल ही में एक टीवी चैनल पर बातचीत करते हुए भाभी मिथिलेश ने बताया कि लप्पू और झींगूर का मतलब क्या होता है। लप्पू सा सचिन, झींगूर सा लड़का, बोलना उसको आता नहीं है। बोल वो सकता नहीं है। इसमें ऐसा क्या है, जो सीमा हैदर उसे प्यार करेगी इससे।
लप्पू और झींगूर का क्या होता है मतलब
मिथिलेश भाटी ने कहा कि झींगूर का मतलब होता है। जैसे सावन में बारिशों का महीना है। अगर ज्यादा दिनों तक कोई कपड़ा, उसमें कॉकरोच टाइप पड़ जाते हैं सफेद-सफेद। लप्पू नॉर्मल सी बात है। लप्पू का मतलब होता है जो लड़का बोल नहीं पाता हो। जो बहुत सीधा होता है।