फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सीआर पार्क इलाके में बुजुर्ग महिला का हैंडबैग छीनकर भागा शख्स, वृद्धा चोटिल, घटना सीसीटीवी में कैद

Sun, 04 Jul 2021 04:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में देखा जा रहा है कि बुजुर्ग महिला अपने घर के सामने सड़क पर जा रही हैं, तभी एक शख्स पीछे से आकर उनका बैग छीन लिया।
विज्ञापन
दिल्ली: सीआर पार्क इलाके में बुजुर्ग महिला का हैंडबैग छीनकर भागा शख्स - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में बदमाशों का कहर है। सीआर पार्क इलाके में एक शख्स ने घर के सामने जा रही एक बुजुर्ग महिला का हैंडबैग छीन कर भाग गया। महिला ने बैग को बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन शख्स ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह मामला कल यानी तीन जुलाई का है। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में देखा जा रहा है कि बुजुर्ग महिला अपने घर के सामने सड़क पर जा रही हैं, तभी एक शख्स पीछे से आकर उनका बैग छीन लिया। बैग को बचाने के लिए महिला शख्स से भिड़ गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। बैग दोनों के हाथ से छूटकर गिर गया और बदमाश लेकर भाग गया। इस दौरान बुजुर्ग महिला चोटिल हो गईं। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें