फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला लेने के लिए 20 वर्ष इंतजार किया: सोहेल ने भाई के हत्यारे को मारी 40 गोलियां, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 08 Jun 2021 04:06 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जाफराबाद में रहने वाले व्यापारी कासिम (45) की पिछले सप्ताह ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। कासिम को करीब 40 गोलियां मारी गईं थीं।
विज्ञापन
फायरिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाफराबाद इलाके में रहने वाले सोहेल ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए 20 वर्ष इंतजार किया। मौका लगते ही उसने भाई की हत्या के कथित आरोपी की 40 गोलियां मारकर हत्या कर दी। इतनी गोलियां चलने से जाफराबाद इलाका दहल उठा था। जाफराबाद थाना पुलिस ने आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके तीन साथियों की तलाश कर रही है। सोहेल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल नंबर, पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जाफराबाद में रहने वाले व्यापारी कासिम (45) की पिछले सप्ताह ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। कासिम को करीब 40 गोलियां मारी गईं थीं। कासिम की चप्पल बनाने की फैक्टरी है। जाफराबाद थानाध्यक्ष राजीव भारद्वाज की देखरेख में पुलिस टीम ने अब सोहेल (30) को गिरफ्तार किया है। 

सोहेल ने बताया कि पीड़ित व आरोपी एक ही मोहल्ले में रहते हैं। सोहेल का कहना है कि कासिम ने करीब 20 वर्ष पहले उसके भाई तहसीम की हत्या कर दी थी। उस समय सोहेल 10 वर्ष का था। वह भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में तभी से घूमने लगा था। हालांकि कोर्ट ने कासिम को बरी कर दिया था। 
विज्ञापन


उसने अपने तीन साथियों के साथ कासिम की 40 से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या कर दी। इतनी गोलियों से कासिम का शरीर छलनी हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी इतनी गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। 

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में बहुत ही पुरानी रंजिश चल रही है। कासिम व सोहेल नासिर गैंग के सदस्य हैं। आपसी रंजिश के चलते इन लोगों की अक्सर ठनी रहती थी। पुलिस सोहेल के तीन साथियों को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सोहेल हथियार व इतनी गोलियां कहां से लेकर आया था। पुलिस ने सोहेल को चार दिन की पुलिस रिमांड पर ले रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें