फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: सिविक सेंटर की 28वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, आयकर विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर का करता था काम

Thu, 08 Sep 2022 04:29 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

मृतक देवेश आयकर विभाग के आठवीं मंजिल स्थित दफ्तर नंबर- 34 में डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता था। इसका परिवार गाजियाबाद इलाके में रहता है। परिवार में पिता लोकेश कुमार के अलावा पत्नी प्रीति और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Civic Centre complex in Delhi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली स्थित सिविक सेंटर की 28वीं मंजिल से कूदकर बुधवार सुबह एक युवक ने जान दे दी। मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद निवासी देवेश कुमार (40) के रूप में हुई है। वह सिविक सेंटर स्थित आयकर विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर था। पुलिस को मृतक के पास से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि देवेश के पिता और उसकी खुद की तबीयत ठीक नहीं थी। इसके अलावा वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेजा गया है।

विज्ञापन

 
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह 10.25 बजे सिविक सेंटर के सिक्योरिटी इंचार्ज एसके तिवारी ने कॉल कर एक युवक के कूदने की खबर दी थी। तिवारी ने बताया कि ई-2, ब्लॉक में ऊपर की मंजिल से कोई अज्ञात युवक कूदा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां करीब 40 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। बाद में उसकी पहचान हुई।

मृतक देवेश आयकर विभाग के आठवीं मंजिल स्थित दफ्तर नंबर- 34 में डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता था। इसका परिवार गाजियाबाद इलाके में रहता है। परिवार में पिता लोकेश कुमार के अलावा पत्नी प्रीति और दो बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से देवेश के पिता की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उनके इलाज पर खासा रुपया खर्च हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें