फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जल्दी पैसा कमाने के लालच में करता था चोरी, राजौरी गार्डन से आरोपी गिरफ्तार; दो लैपटॉप बरामद

Thu, 26 Nov 2026 04:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आरोपी की गिरफ्तारी से कीर्ति नगर थाने में दर्ज चोरी के चार मामलों का खुलासा हुआ है। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 18 नवंबर को सुदर्शन पार्क निवासी रंजीत सिंह ने कीर्ति नगर थाने में शिकायत दी थी कि उनके घर से दो लैपटॉप और नकदी चोरी हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्दी और आसानी से पैसा कमाने के लालच में दिल्ली के मोती नगर और कीर्ति नगर इलाके में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे एक चोर को कीर्ति नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के दो लैपटॉप, एक बैग और एक पेन ड्राइव बरामद की है। 

विज्ञापन



आरोपी की गिरफ्तारी से कीर्ति नगर थाने में दर्ज चोरी के चार मामलों का खुलासा हुआ है। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 18 नवंबर को सुदर्शन पार्क निवासी रंजीत सिंह ने कीर्ति नगर थाने में शिकायत दी थी कि उनके घर से दो लैपटॉप और नकदी चोरी हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी महाबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में छानबीन करने के साथ तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। 24 नवंबर को पुलिस टीम ने एक सूचना पर आरोपी को राजौरी गार्डन से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जल्दी पैसा कमाने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। जांच में सामने आया कि वह पहले भी चोरी के तीन मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ मोती नगर और कीर्ति नगर थानों में मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें