दिल्ली सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर वैट 25% से घटाकर 7% कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस कदम से एयरलाइंस और यात्रियों को फ़ायदा होगा। बयान में बताया गया कि यह फैसला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया है। साथ ही यह कदम पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर फ्यूल को लेकर बनी अनिश्चितता के बाद उठाया गया है।