फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: महिला कांग्रेस का भाजपा पर हमला, बोली-दिल्ली बन चुकी रेप कैपिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती बस में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कहा-महिला अपराधों पर अंकुश नहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करने के बावजूद दिल्ली में दुष्कर्म, छेड़छाड़, हिंसा और अपहरण जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने में भाजपा की नाकामी के कारण दिल्ली रेप कैपिटल बन चुकी है।
पुष्पा सिंह ने कहा कि चलती बस में किशोरी के साथ हुई घटना ने निर्भया कांड की भयावह यादें ताजा कर दी हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और जल्द सजा दिलाने की मांग की। निगम में कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश ने चार अगस्त को हुई घटना 30 अगस्त को सामने आने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस दबाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर महिला अपराधों को लेकर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस महासचिव नीतू वर्मा ने कहा कि चलती बस में घंटों यौन उत्पीड़न होना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा केवल भाषणों और विज्ञापनों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। बसों, सार्वजनिक परिवहन, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें