फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद नवनीत रवि राणा को जान से मारने की धमकी, शिवसेना के लेटर हैड पर भेजी गई चिट्ठी

Tue, 16 Feb 2021 09:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत रवि राणा को धमकी देने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने उनके नई दिल्ली, नॉर्थ एवेन्यू आवास पर एक पत्र लिखकर धमकी दी। पत्र में गाली-गलौज की भाषा का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल सांसद नवनीत ने शिव सेना के खिलाफ बयान दिया था। माना जा रहा है कि किसी शिव सेना समर्थक ने ऐसा किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 13 फरवरी को महाराष्ट्र की सांसद नवनीत ने नॉर्थ एवेन्यू थाने में धमकी की शिकायत दी थी। उनके घर पर किसी ने शिवसेना के लैटर हैड पर अपशब्द लिखकर उनके घर पर डाला था। 
विज्ञापन


मामले की जांच के बाद पुलिस ने इस संबंध में 14 फरवरी को मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बता दें कि नवनीत रवि राणा पहले मॉडल रही हैं। 

उन्होंने तेलगू फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में भी काम किया है। पिछले बार लोकसभा चुनाव में वह महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं। जिसमें उनको जीत मिली थी। अब वह लोकसभा सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें