फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत आज
विज्ञापन

आगे की रणनीति पर लिया जाएगा फैसला, यूपी के कई जिलों से कृषकों को किया आमंत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गाजीपुर बॉर्डर पर आज आंदोलनरत किसानों की महापंचायत होगी। इसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। इस बार पंचायत के लिए अधिक से अधिक भीड़ जुटाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों से यहां किसानों को आमंत्रित किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा इस महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने में जुटा हुआ है।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजवीर जादौन ने बताया कि बुधवार को किसानों की महापंचायत बुलाई गई है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत इसका नेतृत्व करेंगे। राजवीर के अनुसार, धरना स्थल पर होने वाली महापंचायत के लिए इस बार अधिक भीड़ जुटाई जा रही है। गांव-गांव से किसानों को आमंत्रित किया है, ताकि सबकी मौजूदगी में ठोस फैसला हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा और मुरादाबाद समेत पूरे पश्चिमी यूपी से बड़ी संख्या में किसान महापंचायत में आएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ होने वाली बैठक में किसान मोर्चा के नेता शामिल होंगे। केंद्र के साथ बैठक संपन्न होने के बाद संगठन के पदाधिकारियों का जो भी दिशा-निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार भी वार्ता विफल रहने की आशंका
आंदोलन कर रहे कई किसान नेताओं को इस बात की आशंका है कि केंद्र सरकार से होने वाली बैठक इस बार भी विफल रह सकती है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक किसान नेता ने कहा कि किसान चाहते हैं कि केंद्र तीनों कानूनों को वापस करने की प्रक्रिया पर बातचीत करे। हालांकि सरकार के रुख से लग रहा है कि वह एमएसपी और कानूनों को वापस लेने पर विचार नहीं कर रही है। ऐसे में कोई बीच का रास्ता भी निकलता नहीं नजर आ रहा। उन्होंने कहा कि हो सकता है यह आंदोलन लंबा खिंचे और किसानों को अभी लंबे समय तक दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें