फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार-शादी और मौत की कहानी: लड़के की दूसरी जगह होने वाली थी शादी, दोनों थे परेशान, फिर उठाया ये खौफना कदम

Fri, 16 Jun 2023 07:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक प्रेमी और उसकी प्रेमिका ने फ्लैट के अंदर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद डेयरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। इनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि युवती शादीशुदा थी और पति से अलग रह रही थी। युवक युवती से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन परिवार वालों इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। परिवार वालों ने युवक की दूसरी लड़की से शादी तय कर दी थी। आशंका है कि इससे परेशान होकर दोनों ने मौत को गले लगा लिया है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची
मृतकों की शिनाख्त गुप्ता कालोनी प्रह्लाद विहार निवासी मनोज (26) और सेक्टर 34 रोहिणी निवासी मीरा (26) के रूप में हुई है। मनोज सिविल डिफेंस कर्मी था और उसकी तैनाती डीटीसी में थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9.01 बजे पुलिस को उत्सव अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में युवक युवती के फांसी लगाए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पीसीआर कर्मी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ने पर पुलिस ने देखा कि कमरे में एक महिला पंखे से चुन्नी की मदद से फांसी पर लटकी हुई थी। वहीं एक युवक फर्श पर फर्श पर लेटा हुआ है। जिसके पास एक कटी हुई चुन्नी पड़ा हुआ था। जिसका दूसरा सिरा पंखे से लटका हुआ था।

पति से अलग रहती थी पत्नी
पड़ोसियों से पूछताछ करने पर मृत महिला की पहचान मीरा पुत्री रित प्रसाद के रूप में हुई। मीरा की शादी शाहबाद डेयरी निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। लेकिन युवती उससे अलग रोहिणी 34 स्थित उत्सव अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में अकेले रहती थी। उसके बाद मनोज की पहचान करने के बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों से संपर्क किया। मनोज के माता-पिता और भाई ने पुलिस को बताया कि वह तड़के 5.30 बजे ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वह काम पर जाने के बदले मीरा से मिलने के लिए चला गया। शुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मनोज मीरा से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। मनोज के परिवार वालेे इसके लिए राजी नहीं थे। उनलोगों ने मनोज की शादी किसी दूसरी लड़की से तय कर दी थी। इससे दोनों परेशान थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि इसी परेशानी की वजह से दोनों ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

युवती ने सहेली को फोन कर दी थी खुदकुशी करने की सूचना
जांच में पता चला कि मनोज और मीरा एक दूसरे से प्यार करते थे। मीरा के परिवार वालों ने उसकी शादी कर दी। शादी होने के बावजूद दोनों एक दूसरे से मिलते थे। पति से मनमुटाव होने पर मीरा रोहिणी के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रहती थी। मनोज उससे मिलने जुलने के लिए आता था। मनोज मीरा से शादी करना चाहता था लेकिन परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। जिससे दोनों परेशान थे। शुक्रवार सुबह मनोज काम पर जाने के बहाने मीरा से मिलने के लिए उसके फ्लैट पर आया। आशंका है कि यहां पर दोनों ने खुदकुशी करने का फैसला किया। इस दौरान मीरा ने अपनी एक सहेली नेहा को फोन कर खुदकुशी करने की बात कही। उसके बाद दोनों ने फंदा तैयार किया। मनोज फंदे से लटक गया। इस दौरान मीरा ने उसे बचाने की कोशिश की और उसका फंदा काट दिया, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत न होता देख वह पड़ोस में रहने वाली रूबी के पास गई और बताया कि उसके पति ने खुदकुशी कर ली है। लेकिन रूबी को यह बताकर वह अपने फ्लैट में आ गई और दरवाजा को अंदर से बंद कर लिया। काफी खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पड़ोसी और मीरा की सहेली ने घटना के बारे में जानकारी दी थी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें