पुलिस ने प्लानिंग के साथ गैंगस्टर को दबोचा
स्पेश्ल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार सेल में तैनात एसीपी ललित मोहन नेगी की टीम को सूचना मिली थी कि नंदू गिरोह पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी व दक्षिण दिल्ली में उगाही, जमीनों पर कब्जे व प्रोटेक्शन मनी लेने में लगा हुआ है। गिरोह इन इलाकों में जबरन वसूली का बड़ा नेटवर्क चला रहा है। इसके बाद एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर विनय पाल और इंस्पेक्टर अरविंद सिंह की टीम गठित की गई है। इंस्पेक्टर विनयपाल को 15 जून को सूचना मिली थी कि रविंदर रामधारी छावला क्षेत्र के पड़वाला मोड पर रात करीब 10 बजे साथी से मिलने आएगा। इंस्पेक्टर विनयपाल की टीम ने यहां पर रात नौ बजे से ही घेराबंदी कर ली थी। रात 10.05 बजे बदमाश मोटरसाइकिल से यहां पहुंचा और मोटरसाइकिल को खड़ा करके किसी का इंतजार करने लगा।
बेरहमी से हत्या कर फैला दी थी सनसनी
रविंदर अपने भाईयों में सबसे बड़ा है। छोटी उम्र में इसने आपराधिक वारदात करना शुरू कर दिया था। इसने पहले ही वारदात कर गांव भागी में सनसनी फैला दी थी। आरोपी ने एक व्यक्ति को लूटने के बाद ईंट व पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। दादरी के एक व्यक्ति से भारी भरकम रंगदारी मांगी थी। भिवानी जेल में ये कपिल सांगवान-नंदू गिरोह के बदमाशों के संपर्क में आया। कपिल सांगवान ने हाल ही में उसे दिल्ली-एनसीआर में उगाही करने की जिम्मेदारी दी थी। साथ में कहा था कि अगर कोई रंगदारी न दे तो उसे सबक दिखाए।