फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मेलबर्न के लॉर्ड मेयर ने दिल्ली के मेयर से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों शहरों के बीच सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मेलबर्न के लॉर्ड मेयर निकोलस रीसे ने बुधवार को दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह से मुलाकात की। बैठक का उद्देश्य एमसीडी की प्रशासनिक व्यवस्था को समझना और दिल्ली व मेलबर्न के बीच सहयोग के नए अवसरों की पहचान करना था।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने शहरी चुनौतियों, नवोन्मेषी नागरिक-सुविधा पहलों, कचरा प्रबंधन, ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान सिस्टम और सामुदायिक सेवाओं पर विचार साझा किए। मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली और मेलबर्न दोनों समावेशी, हरित और भविष्य-केंद्रित शहरों के निर्माण की समान आकांक्षा रखते हैं। उन्होंने एमसीडी की जिम्मेदारी स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण प्रबंधन और बुनियादी ढांचा विकास का उल्लेख करते हुए सहयोग को मजबूत बनाने की इच्छा जताई। इस मौके पर निगमायुक्त अश्विनी कुमार ने बताया कि दिल्ली तेजी से शहरीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है और एमसीडी नागरिकों को सर्वोत्तम सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें