फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कार पर पत्थर फेंककर सिपाही से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गहने, नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश
विज्ञापन

मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में सिपाही और उसकी पत्नी से लूटपाट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने सिपाही की कार पर पत्थर फेंककर गहने, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सिपाही दिनेश कुमार परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर 17 में रहता है। उसकी ओल्ड पुलिस लाइन में तैनाती है। दिनेश ने बताया कि बुधवार रात वह पत्नी के साथ रोहिणी सेक्टर-34 गया था। वहां से रात 8 बजे घर के लिए निकले। रोहिणी सेक्टर-29 के पास सुनसान जगह पर किसी ने कार के शीशे पर पत्थर फेंका, जिससे शीशे टूट गए। सिपाही कार को रोककर बाहर उतरा। इसी दौरान दो बदमाश पहुंचे और गर्दन पर चाकू लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें