फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य से झपटमारी

Sun, 06 Oct 2019 05:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
snatching - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशांत विहार इलाके में शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य से झपटमारी की। बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला सदस्य से सोने की चेन झपट ली। वारदात के दौरान पीड़िता स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने शिकायत पर चोरी की ई-एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन


पीड़िता ने अपना एक वीडियो ट्विटर पर अपलोड पर आरोप लगाया कि पुलिस ने कहा कि ऐसा हर रोज होता है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने इस मामले में लूट की धारा जुड़वाई और लापरवाह पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ज्योति राठी रोहिणी में रहती हैं। रोज की तरह शुक्रवार सुबह वह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर स्कूटी से घर आ रही थीं। रोहिणी के सेक्टर-13 के प्रिंटर अपार्टमेंट के पास दो युवक उसके बराबर में आकर बाइक चलाने लगे। अचानक एक युवक ने उसके गले पर तेजी से हाथ मारा। हमले की आशंका से ज्योति ने स्कूटी की रफ्तार कम कर दी। युवक ने दोबारा झपट्टा मारकर सोनेे की चेन तोड़ ली।
विज्ञापन


अचानक हुए हमले में वह गिर गईं और चोटें लगीं। उन्होंने प्रशांत विहार थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। ज्योति ने पुलिसकर्मियों को इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें