फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Lockdown News: केजरीवाल सरकार ने फिर बढ़ाया सात दिन का लॉकडाउन, 24 मई तक रहेंगी पाबंदियां

Sun, 16 May 2021 01:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6,500 मामले आए हैं। पॉजिटिविटी रेट एक फीसदी और कम होकर 10 प्रतिशत के करीब आ गई है।
विज्ञापन
दिल्ली लॉकडाउन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में घटती संक्रमण दर के बीच दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर दिया है। अब 24 मई की सुबह 5:00 बजे तक पाबंदिया लागू रहेंगी। इस बार भी दिल्ली में मेट्रो नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6,500 मामले आए हैं। पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी और कम होकर 10 प्रतिशत के करीब आ गई है।



आपको बता दें कि दिल्ली में 17 की सुबह पांच बजे लॉकडाउन की पाबंदियां खत्म हो रहीं थीं। उससे पहले ही रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर देखा जा रहा है। 26 अप्रैल के बाद से नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। पिछले तीन दिन में संक्रमण की दर में भी गिरावट दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन का इस्तेमाल हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और संसाधन को मजबूत करने के लिए किया गया है। उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते में ज्यादा रिकवरी होगी। पाबंदियां पहले जैसे ही रहेंगी।
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र और कंपनियों को पत्र लिखा है। उम्मीद है स्थिति जल्द ठीक होगी। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस को रोकने के लिए दिल्ली सरकार सभी कदमों को उठाएगी।

दिल्ली में इस बार भी सार्वजनिक आयोजन स्थलों पर शादियां नहीं होंगी। सिर्फ बीस लोगों के साथ घर पर ही शादियां होंगी। इस बीच आवश्यक वस्तुओं से जुड़े लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी।

इससे पहले रविवार को सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि कोरोना ने कहर ढाया हुआ है। लोग बहुत दुःखी हैं। ये वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं, बल्कि एक दूसरे को सहारा देने का है। मेरी 'आप' के हर कार्यकर्ता से अपील है कि वे जहां भी हैं, अपने आस-पास के लोगों की तन, मन, धन से भरपूर मदद करें। इस वक्त यही सच्ची देशभक्ति है, यही धर्म है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें