फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजफगढ़ में देखा गया तेंदुआ, इलाके में दहशत का माहौल

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। नजफगढ़ में तेंदुआ देखे जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार को तेंदुए की कई सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से ऐहतियात बरतने की गुजारिश की है। उधर रिहायशी इलाके में तेंदुआ आने के बाद वन विभाग की कई टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से कहा है कि दोबारा तेंदुआ देखे जाने पर वह तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सबसे पहले तेंदुआ नजफगढ़ के गोपाल नगर में बुधवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे देखा गया। वह गलियों में घूम रहा था। घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुआ कैद हो गया। एक जगह पर तेंदुए को देखने के बाद कुत्ता वहां से भागता नजर आया। उसके बाद तेंदुआ नजफगढ़ के आगे खेरा मोड़ के पास भी देखा गया, लेकिन अभी तक तेंदुआ को किसी ने सामने से नहीं देखा है और न ही तेंदुआ ने किसी पर हमला किया है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने उन जगहों का मुआयना किया, जहां तेंदुआ दिखा था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वन विभाग के कर्मी तेंदुए की तलाश में जुटे हैं, जिसमें पुलिस भी उनके साथ है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। अधिकारियों को आशंका है कि नजफगढ़ से आगे का हरियाणा का हिस्सा लगता है। इसके बीच में जंगल भी है। जंगल के रास्ते ही तेंदुए के नजफगढ़ में आने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें