फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पीएम मोदी के आने पर वामपंथी छात्र संगठनों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आइसा व एसएफआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पर वामपंथी छात्र संगठनों ने विरोध जताया। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) व स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने आरोप लगाया कि उनके कई छात्र कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीती रात से ही हाउस अरेस्ट कर दिया था। आइसा ने आरोप लगाया कि आइसा के डीयू के अध्यक्ष अभिज्ञान को बिना सूचित किए उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पुलिस कब उन्हें छोड़ेगी। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि वह बस केवल अपने अधिकारों को लेकर मोदी सरकार से सवाल कर रहे हैं, लेकिन पुलिस छात्रों के अधिकारों को छीन रही है। आइसा के छात्र कार्यकर्ताओं ने हाउस अरेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी साझा किए, जिसमें उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


अभिज्ञान ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के पास पहले ही उनका घर का पता था। पुलिस ने कॉल कर बताया कि वह उनके घर के बाहर है। जब तक पीएम मोदी का कार्यक्रम पूरा नहीं हो जाता है, तब तक वह घर बाहर नहीं निकल सकते हैं। आइसा की डीयू की सचिव अंजली ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इतनी कमजोर है जो कि छात्रों से डर गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें अवैध रूप से बंदी बनाया है जिसे लेकर उन्होेंने नॉर्थ दिल्ली के डीसी व एसडीएम, डीसीपी को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। बता दें बृहस्पतिवार को इन छात्र संगठनों ने मोदी के आगमन के विरोध में पोस्टर चस्पा किए थे, जिसे पुलिस व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हटाया था। आइसा ने आरोप लगाया था कि सरकार ने शिक्षा पर फंडिंग में कटौती क्यों की है। आंबेडकर, गांधी व जाति पर अध्याय क्यों हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें