फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: इंटरनेशनल सेस्टोबॉल चैंपियनशिप के लिए कुणाल चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
-कुणाल को थाईलैंड के बैंकों में दिसंबर में होने वाले चैंपियनशिप में करेंगे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके के कुणाल रॉय ने न सिर्फ शहर बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। आईआईआईटी वडोदरा से मास्टर्स कर रहे कुणाल को थाईलैंड के बैंकों में दिसंबर में होने वाले इंटरनेशनल सेस्टोबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। वह दिल्ली से चुने जाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपना सफर मदनगिर की गलियों में खेलने से शुरू किया और अब भारतीय जर्सी पहनने की मुकाम पर पहुंच गए है। उन्होंने बताया कि वह पांचवीं कक्षा से खेलों में रुचि रखते थे। उन्होंने जूनियर और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। लगातार अच्छे प्रदर्शन से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। इस साल श्रीलंका में हुए साउथ एशियन सेस्टोबॉल चैंपियनशिप 2025 में कुणाल ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी सफलता ने दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है, जो देश के लिए खेलने का सपना देखते हैं। कुणाल की ट्रेनिंग कबड्डी कोच शेखर कुमार और सेस्टोबॉल कोच अरिफ के मार्गदर्शन में हुई। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में सुविधाओं की कमी, आर्थिक परेशानियां और दूसरे राज्यों में टूर्नामेंट के लिए लंबी यात्राएं जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सरकार उनके इंटरनेशनल चैंपियनशिप के खर्च वहन कर रही है। कुणाल का सपना ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड कप में भारत के लिए गोल्ड जीतना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें