फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: संयुक्त राष्ट्र जाने की बात से पलटे राकेश टिकैत, बोले- कृषि कानूनों को लेकर ऐसा नहीं कहा

Sat, 10 Jul 2021 12:16 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली

सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि हमने कहा था कि 26 जनवरी की घटना की निष्पक्ष जांच हो जाए। अगर यहां की एजेंसी जांच नहीं कर रही है तो क्या हम यूएन में जाएं?। उन्होंने आगे का कि भारत सरकार बातचीत करना चाहती है तो हम तैयार हैं। 
विज्ञापन
राकेश टिकैत, किसान नेता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान नेता राकेश टिकैत की यूएन जाने वाली बात को लेकर विवाद हो गया है, हालांकि राकेश टिकैत ने इस बयान पर सफाई दी है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि मैंने ये नहीं कहा था कि कृषि कानूनों को लेकर यूएन (संयुक्त राष्ट्र) जाएंगे। 
विज्ञापन


हमने कहा था कि 26 जनवरी की घटना की निष्पक्ष जांच हो जाए। अगर यहां की एजेंसी जांच नहीं कर रही है तो क्या हम यूएन में जाएं?। उन्होंने आगे का कि भारत सरकार बातचीत करना चाहती है तो हम तैयार हैं। 
विज्ञापन


22 तारीख से हमारा दिल्ली जाने का कार्यक्रम रहेगा। 22 जुलाई से संसद सत्र शुरू होगा। हमारे 200 लोग संसद के पास धरना देने जाएंगे
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें