फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुरी गायक की हत्या भयावह, नस्लीय कोण नहीं : हर्ष मल्होत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मणिपुरी गायक विक्रम सिंह की हत्या के मामले में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने मंगलवार को उनके परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। यह भयावह घटना है, लेकिन इसका कोई नस्लीय कोण नहीं है। विपक्षी दलों से उन्होंने इस मामले को नस्लीय रंग देकर राजनीति नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले को लेकर बातचीत की है। उनके मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने हत्या के सभी आरोपियों को पकड़ लिया है और जल्द अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार मामले की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए इसे यथासंभव विशेष अदालत में चलाने की सिफारिश करेगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार और पुलिस पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं। मल्होत्रा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ऐसी वारदात को लेकर किसी भी तरह की राजनीति के बजाय पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें