फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कस्तूरबा गांधी अस्पताल के डॉक्टरों  की हड़ताल जारी, अस्पताल प्रशासन ने जल्द वेतन देने का दिया अश्वासन

Tue, 16 Mar 2021 01:02 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
kasturba hospital - फोटो : social media
विज्ञापन

वेतन न मिलने के विरोध में उत्तरी निगम के कस्तूरबा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। डॉक्टरों  का कहना है कि जब तक उनका वेतन जारी नहीं हो जाता है। हड़ताल इसी प्रकार चलती रहेगी। अस्पताल को रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें जनवरी से वेतन नहीं मिला। 

विज्ञापन


लगातार चल रही हड़ताल के बाद अब अस्पताल प्रशासन ने जल्द से जल्द वेतन देने का अश्वाशन दिया है,लेकिन जब तक बैंक खाते में वेतन नहीं आ जाता अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से यह परेशानी हो रही है।हर बार वेतन लेने के लिए डॉक्टरों को इसी प्रकार हड़ताल करनी पड़ती है।

सोमवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक डॉक्टर अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान उन्होंने निगम व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ़ नरेबाजी भी की। डाक्टरों के प्रदर्शन के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें