फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंझावला कांड : एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने, कार से उतरने के बाद ऑटो से भागे थे आरोपी

Fri, 06 Jan 2023 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि सभी आरोपी कार से उतरने के बाद ऑटो से भागे थे। ऑटो वहां पहले से खड़ा था, जिसमें बैठकर सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
दिल्ली कंझावला कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंझावला कांड में रोज नए खुलासा हो रहे हैं। हादसे के बाद ही आरोपियों ने कार मालिक को घटना की जानकारी दे दी थी। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि सभी आरोपी कार से उतरने के बाद ऑटो से भागे थे। ऑटो वहां पहले से खड़ा था, जिसमें बैठकर सभी आरोपी फरार हो गए। कार से नीचे उतरने के बाद आरोपी मनोज मित्तल ने कार के पीछे झुककर भी देखा था।

विज्ञापन


मृतका की सहेली और मामले की मुख्य गवाह पहले ही बता चुकी है कि कार में बैठे लोगों ने जान बूझकर उसकी सहेली को मारा और उसे घसीटकर ले गए। वहीं, अब आरोपियों का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में पहली बार सभी आरोपी एक साथ नजर आ रहे हैं। फुटेज एक जनवरी सुबह 4 बजकर 33 मिनट का है। सीसीटीवी फुटेज में सभी आरोपी बलेनो कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा कर चुके हैं कि गांव के पास कार से शव हटने के बाद सभी आरोपी रोहिणी सेक्टर 1 पहुंचे और यहां उन्होंने मालिक आशुतोष को कार सौंप दी थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि 4 बजकर 33 मिनट पर बलेनो कार आती है। बलेनो की आगे की सीट से मनोज मित्तल उतरता है और ड्राइविंग सीट से दीपक उतरता है। वहीं बाकी तीन आरोपी पिछली सीट से नीचे उतरते हैं। मनोज मित्तल के अलावा एक अन्य आरोपी कार के पिछले पहिए के पास झुककर देखता है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने गाड़ी के मालिक को पहले ही हादसे के बारे में जानकारी दे दी थी। इसलिए सीसीटीवी में दिख रहा है कि आरोपियों के फरार होने का इंतजाम पहले से ही कर लिया गया था। वहां एक ऑटो खड़ा किया गया था। गाड़ी से उतरने के बाद सभी ऑटो में बैठकर फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें