फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNUSU Election Result: ABVP ने 26 में से 14 काउंसलर सीटों पर जीत दर्ज की, कई संकायों में क्लीन स्वीप

Wed, 05 Nov 2025 06:36 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

JNUSU Election Result: जेएनयू छात्रसंघ चुनावों में अब तक अभाविप ने 26 में से 14 काउंसलर सीटें जीती हैं। स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज़, बायोटेक्नोलॉजी और मॉलिक्यूलर मेडिसिन में क्लीन स्वीप किया है। शेष सीटों की मतगणना जारी है।
 
विज्ञापन
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNUSU Election Result: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों की मतगणना लगातार जारी है। अब तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने घोषित कुल 26 काउंसलर सीटों में से 14 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। जिनमें से स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज़, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी और स्पेशल सेंटर फॉर मॉलिक्यूलर मेडिसिन में क्लीन स्वीप करते हुए सभी सीटें अपने नाम कर ली हैं। 

विज्ञापन


वहीं अन्य घोषित संकायों में अभाविप ने बहुमत में जेएनयूएसयू में काउंसलर की सीटें जीत ली हैं। इस वर्ष कुल काउंसलर पद पर विभिन्न संकायों से 46 सीटों के लिए मतदान हुआ है। यह अब तक घोषित नतीजों में अभाविप बहुत ही मजबूत स्थिति में हैं।, जिनमें से 26 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं, और अन्य पर मतगणना जारी है। केंदीय पैनल पर भी जेएनयूएसयू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, एवं संयुक्त सचिव पद के लिए मतगणना शुरू हो गई है।

मतगणना स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, स्कूल ऑफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चर स्टडीज सहित अन्य संकायों में जारी है, जहां प्रारंभिक रुझानों में अभाविप प्रत्याशी लगातार मजबूत स्थिति बनाए हुए हैं। पूरे परिसर से मिल रहे रुझान यह दर्शाते हैं कि अभाविप ने न केवल स्कूल स्तर पर बल्कि चारों केंद्रीय पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पर भी निर्णायक बढ़त हासिल की है।
विज्ञापन


इससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि इस वर्ष का छात्रसंघ चुनाव जेएनयू में वैचारिक और संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा परिवर्तन लेकर आ सकता है। जेएनयू परिसर में अभाविप कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्कूलों में जीत के साथ छात्र संगठन के कार्यकर्ता  उत्साहित हैं।

अभाविप जेएनयू के मुख्य चुनाव संयोजक अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक प्राप्त नतीजे यह दर्शाते हैं कि जेएनयू के छात्र समुदाय ने एक बार फिर सकारात्मक, छात्रहित और राष्ट्रनिर्माण के विचार को चुना है। अभाविप की यह बढ़त उस निष्ठा और प्रतिबद्धता की स्वीकृति है, जो संगठन ने छात्र हित, शैक्षणिक उत्कृष्टता और रचनात्मक संवाद के माध्यम से स्थापित की है। अरुण ने इस प्रदर्शन को छात्रों के विश्वास की जीत बताया है और कहा है कि परिषद आने वाले समय में विश्वविद्यालय के अकादमिक और छात्र-कल्याण से जुड़े मुद्दों को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव मतगणना - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पैनल
1029 मतों की गिनती पूरी होने के बाद


अध्यक्ष पद के लिए परिणाम

अदिति (LU) - 399
अंगद (निर्दलीय) - 31
राजरतन (BAPSA) - 44
विजया (PSA) - 280
शिर्षवा (दिशा) - 24
विकास पटेल (ABVP) - 258
विकाश (NSUI) - 53

नोटा - 23
खाली मत - 09
अवैध मत - 08

उपाध्यक्ष पद के लिए परिणाम

गोपीका (LU) - 597
शहनवाज़ (NSUI) - 88
तान्या (ABVP) - 316

नोटा - 94
खाली मत - 26
अवैध मत - 08

महासचिव पद के लिए परिणाम

गोपी (AISF) - 49
प्रीति (NSUI) - 65
राजेश्वर (ABVP) - 371
शुआइब (BAPSA) - 176
सुनील (LU) - 380

नोटा - 59
खाली मत - 20
अवैध मत - 09

संयुक्त सचिव पद के लिए परिणाम

अनुज (ABVP) - 307
दानिश (LU) - 487
कुलदीप (NSUI) - 30
मनमोहन (PDSU) - 101
रवि राज (CRJD) - 113

नोटा - 68
खाली मत - 18
अवैध मत - 06


केंद्रीय पैनल
761 वोटों की गिनती के बाद परिणाम इस प्रकार हैं –

अध्यक्ष पद
अदिति (LU) – 282
अंगद (IND) – 17
राजरतन (BAPSA) – 33
विजया (PSA) – 183
शिर्षवा (दिशा) – 19
विकास पटेल (ABVP) – 158
विकाश (NSUI) – 39
नोटा – 14
ब्लैंक – 8
अवैध – 7

उपाध्यक्ष पद
गोपिका (LU) – 427
शहनवाज़ (NSUI) – 57
तान्या (ABVP) – 201
नोटा – 51
ब्लैंक – 17
अवैध – 8

महासचिव पद
गोपी (AISF) – 35
प्रीति (NSUI) – 42
राजेश्वर (ABVP) – 228
शुऐब (BAPSA) – 130
सुनील (LU) – 270
नोटा – 33
ब्लैंक – 14
अवैध – 9

संयुक्त सचिव पद
अनुज (ABVP) – 184
दानिश (LU) – 355
कुलदीप (NSUI) – 24
मनमोहन (PDSU) – 61
रवि राज (CRJD) – 77
नोटा – 41
ब्लैंक – 13
अवैध – 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें