फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू : सावरकर मार्ग के पट्ट पर पोती कालिख

विज्ञापन
जेएनयू में वीर सावरकर के नाम पर बनी सड़क के बोर्ड पर कालिख पोतकर जिन्ना के नाम पर सड़क का नाम रख दि? - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में सड़क का नाम वीडी सावरकर मार्ग रखने का विवाद थम नहीं रहा है। वामपंथी छात्र संगठनों के सदस्यों ने सोमवार रात को सावरकर मार्ग के पट्ट पर कालिख पोत दी। इन छात्रों ने उस बोर्ड के ऊपर एक पोस्टर चिपका दिया। इसमें मोहम्मद अली जिन्ना का फोटो लगा था। पोस्टर के ऊपर लिखा था मोहम्मद अली जिन्ना मार्ग। मंगलवार देर शाम तक प्रशासन ने मार्ग से पोस्टर हटाकर इसे सावरकर मार्ग कर दिया है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार प्रो. प्रमोद कुमार के मुताबिक, यह फैसला अभी नहीं लिया गया है। 13 जून 2016 को आयोजित कैंपस डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में यह प्रस्ताव पास हुआ था। 21 जुलाई 2016 को एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में भी इसे पास कर दिया गया था। उस सूची में से कुछ आधार पर सड़क या मार्ग बनाए जा चुके हैं। अन्य नामों पर फैसला नवंबर में आयोजित एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में किया गया था। इसी के तहत विश्वविद्यालय की एस्टेट व इंजीनियरिंग ब्रांच ने सड़कों के नाम रखना शुरू किया है।
इन नामों पर होंगी सड़कें
2016 के फैसले के तहत कैंपस में सड़कों के नाम गुरु रविदास मार्ग, अब्दुल हामिद मार्ग, महर्षि वाल्मीकि मार्ग, रानी झांसी मार्ग, वीर शिवाजी मार्ग, महाराणा प्रताप मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, लोकमान्य तिलक मार्ग, महर्षि दयानंद सरस्वती मार्ग आदि रखे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें