फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : आज खुली रहेगी यूनिवर्सिटी पर नहीं लगेगी क्लास, जामिया प्रशासन ने जारी की सूचना

Fri, 27 Jan 2023 09:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जामिया प्रशासन का कहना है कि कक्षाओं को स्थगित रखने का फैसला डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग के चलते नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार देर शाम छात्रों के नाम नोटिस जारी करके शुक्रवार को क्लासेस नहीं लगने की सूचना जारी की है। जामिया प्रशासन का कहना है कि पहली महिला कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने पहले भी गणतंत्र दिवस समारोह के अगले दिन कक्षाओं को स्थगित रखने का फैसला लिया था, ताकि कार्यक्रम में लगे शिक्षकों समेत अन्य कर्मियों को एक दिन का आराम मिल सके।

विज्ञापन


जामिया के रजिस्ट्रार एम नजीम हैदर की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि यूनिवर्सिटी खुली रहेगी पर छात्रों के लिए नहीं। सभी स्कूल, सेंटर और विभागों का कामकाज सामान्य तरीके से चलेगा , लेकिन कक्षाएं नहीं लगेंगी। इसलिए छात्र कैंपस नहीं आए।

इससे पहले लाइब्रेरी पहले ही शनिवार तक गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए बंद करने का फैसला लिया गया था। जामिया प्रशासन का कहना है कि कक्षाओं को स्थगित रखने का फैसला डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग के चलते नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें