फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: जामिया संस्कृति और परंपरा का प्रतीकः उपराज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 105वें स्थापना दिवस समारोह के समापन के मौके पर बोले
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया देश के भविष्य के निर्माण में भी भूमिका निभा रहा है। जामिया हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। आज इसका नाम पूरे देश में सम्मान और गरिमा के साथ लिया जाता है। यह बातें जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 105वें स्थापना दिवस समारोह के समापन के मौके पर उपराज्पाल वीके सक्सेना ने कहीं।

उपराज्यपाल ने छात्रों से अनुरोध किया कि वह न केवल स्वयं शिक्षित बनें बल्कि दूसरों को भी शिक्षा के रत्नों से अलंकृत करने में अपनी भूमिका निभाएं। शिक्षा प्राप्त करना ईश्वरीय आदेश है। छात्रों और शिक्षकों को सलाह दी कि वह अपने ज्ञान का प्रकाश दूसरों तक फैलाएं और इसे अपना नैतिक कर्तव्य समझें। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में विश्वस्तरीय शैक्षिक बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। साथ ही यह भी कहा कि ज्ञान की सीमाएं कोई नहीं बता सकता, जैसे कोई नदी के किनारे नहीं ढूंढ़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने कहा कि जामिया का सफर लंबा और उल्लेखनीय रहा है। सिर्फ 6-7 छात्रों और शिक्षकों वाले एक छोटे से उस्तादों के मदरसे के रूप में अपनी साधारण शुरुआत से यह विश्वविद्यालय 800 से ज्यादा संकाय सदस्यों और 24000 छात्रों के साथ एक विशाल और जीवंत संस्थान के रूप में विकसित हुआ है। एनआईआरएफ रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल करना और प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन की वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा पाना इस असाधारण प्रगति का प्रमाण है। इस अवसर पर जामिया के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें