फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: जामिया की छात्राओं ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया हॉस्टल की मेस के खाने में खराब गुणवत्ता का भोजन परोसने के विरोध में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं ने अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि जामिया प्रशासन ने ऐसे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


एक छात्रा के अनुसार, वार्डन प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर छात्राओं से पूछताछ कर रही है। उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। बता दें कि जामिया के जम्मू एंड कश्मीर हॉस्टल की मेस के खाने में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया था, जिसके बाद छात्राओं ने मेस के वेंडर को हटाने, वार्डन का इस्तीफा सहित विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिन तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन ने मेस को वेंडर को बदलने सहित कई दूसरे कदम उठाए थे। जामिया के एक अधिकारी के अनुसार, छात्राओं को प्रताड़ित करने का आरोप पूरी तरह से गलत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें