नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उनका इलाज पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा था। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दुख जताते हुए ट्वीट कर रविवार सुबह जानकारी दी। वीरेंद्र कुमार पूर्वी कार्यालय में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। 9 नवंबर को उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। ब्यूरो