फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश, दिन में भी उम्मीद, तापमान में आएगी कमी

Sun, 06 Aug 2023 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार देर रात भी दिल्ली और एनसीऔर में जमकर बारिश हुई। बिजली चमकने और साथ ही हल्की हवाओं के बीच हो रही तेज बारिश से रविवार को तापमान में गिरावट के पूरे आसार हैं। 
विज्ञापन
Rain in Delhi NCR - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर पर लगातार तीसरे दिन मौसम मेहरबान है। शनिवार देर रात भी दिल्ली और एनसीऔर में जमकर बारिश हुई। बिजली चमकने और साथ ही हल्की हवाओं के बीच हो रही तेज बारिश से रविवार को तापमान में गिरावट के पूरे आसार हैं। आज दिन में भी बारिश की उम्मीद है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस कारण से तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सात व आठ अगस्त को बादल छाए रहेंगे। 9 व 10 अगस्त को भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। तापमान 33-35 डिग्री के बीच बना रहेगा। अगस्त के मध्य से बारिश का दौर हल्का होना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें