नई दिल्ली। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दिल्ली के प्रदूषण के लिए सिर्फ दिवाली के पटाखों को जिम्मेदार ठहराने पर सवाल उठाए हैं। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि पांच से सात नवंबर के बीच पटाखे नहीं जलने के बावजूद दिल्ली का एक्यूआई 350 से 400 के बीच रहा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना भी प्रदूषण की बड़ी वजह है। पटाखा कारोबार से देशभर में करीब 10 लाख लोग जुड़े हैं। संगठन ने सरकार से पराली का समाधान निकालने और व्यापारियों की रोजी-रोटी व बच्चों की खुशियों का ध्यान रखते हुए संतुलित नीति बनाने की मांग की है। संवाद