फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की क्षतिग्रस्त गाड़ियों का नंबर चोरी के वाहनों पर डालकर ऊंची कीमत पर बेच देते थे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान दमनदीप सिंह (42), अरविंद शर्मा (38) और अमनदीप (39) के रूप में हुई है।
आरोपी पंजाब की क्षतिग्रस्त गाड़ियों का नंबर चोरी के वाहनों पर डालकर उसे बाजार में ऊंची कीमत पर बेच देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि पांच अगस्त को मौर्या एन्क्लेव थाना इलाके से एक हुंडई क्रेटा कार चोरी होने की शिकायत मिली। मामले की जांच अपराध शाखा के इंटर स्टेट सेल को सौंपी गई। निरीक्षक मनमीत के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम को पता चला कि पंजाब के जालंधर में काम करने वाले चोरी की गाड़ियों के एक रिसीवर को कई चोरी की गाड़ियां मिली हैं। साथ ही पता चला कि क्रेटा कार भी उसके पास है। अपराध शाखा ने 25 दिसंबर को जालंधर में छापा मारकर आरोपी दमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दमनदीप सिंह ने बताया कि उसने दिल्ली के पीतमपुरा के रहने वाले अमनदीप के जरिए दिल्ली में नकली रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कई चोरी की गाड़ियां बेची हैं। फर्जी कागजात तैयार करने में अरविंद्र शर्मा उसकी मदद करता था। इस खुलासे के बाद पुलिस टीम ने अमनदीप सिंह और अरविंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करते थे गिरोह के बदमाश
जांच में पता चला कि गैंग चोरी की और लोन-डिफॉल्ट गाड़ियों को खरीदने, छिपाने और बेचने का काम करता था। दमनदीप सिंह वाहन चोरों के जरिए दिल्ली और एनसीआर से चोरी की गाड़ियां मंगवाता था। फिर इन गाड़ियों के चेसिस नंबरों के साथ छेड़छाड़ की जाती थी। पूरी तरह से खराब गाड़ियों के चेसिस नंबरों से बदल दिया जाता था। इन गाड़ियों पर पंजाब के क्षतिग्रस्त वाहनों का नंबर प्लेट लगा दिया जाता था। सेल लेटर और बैंक एनओसी जैसे नकली दस्तावेज तैयार किए जाते थे। गाड़ियों को असली मालिक का दिखाने के लिए मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे अलग-अलग राज्यों में धोखाधड़ी से रजिस्टर किया जाता था। अरविंद शर्मा नकली दस्तावेज का इंतजाम कर गैर-कानूनी रजिस्ट्रेशन को आसान बनाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें