अब आप आसानी से डिजिटल मैप पर क्लब, रेस्टोरेंट की जानकारी हासिल कर सकेंगे। दिल्ली आबकारी विभाग ने गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर लोकेशन शेयर करने का निर्देश दिया है, ताकि एक डिजिटल मैप तैयार किया जा सके।
आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस कदम से सभी रेस्टोरेंट और क्लब की जानकारी लोगों को भी सही तरीके से मिल सकेगी। किसी विशेष क्षेत्र में स्थित ऐसे प्रतिष्ठानों को ढूंढना भी आसान हो जाएगा। क्लब, होटल और रेस्तरां का स्थान खोजना डिजिटल रूप से ग्राहकों के लिए आसान होगा। साथ ही एक डिजिटल डेटाबेस भी तैयार होगा। नई आबकारी नीति के तह इस तरह का कदम उठाया गया है।
आबकारी विभाग ने यह भी कहा कि इस निर्देश का जितना जल्दी संभव है पालन किया जाए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में दस हजार के करीब रेस्टोरेंट, होटल व क्लब है। जहां लाइसेंसधारी ग्राहकों को शराब परोसते है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में एक मंत्री समूह का भी गठन आबकारी नीति को लेकर बना है। विशेषज्ञों की यह समिति जनता से प्राप्त सुझावों पर कई फैसले ले रही है।