यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विभिन्न रूट पर चलने वाली नियमित ट्रेनों को मार्ग के स्टेशनों पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। अब बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस उन्नाव स्टेशन पर, झेलम एक्सप्रेस जखलॉन व गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस बबीना स्टेशन ठहरेगी। प्रयोग के तौर पर छह महीने तक के लिए यह व्यवस्था की गई है। ट्रेन संख्या 12566/12565 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 5 अगस्त से उन्नाव स्टेशन पर शाम 6:41 बजे पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 12665 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रात10:08 बजे पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा। इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22537/22538 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 11057/11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 11077/11078 पूणे-जम्मूतवी-पूणे झेलम एक्सप्रेस को 4 अगस्त से व ट्रेन संख्या 12327/12328 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस को 7 अगस्त से छ: माह की प्रयोगात्मक अवधि के अनुसार ठहराव प्रदान किया है। ब्यूरो