फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को अब गर्मी से मिलेगी राहत, अगले कुछ दिनों में होगी झमाझम बारिश

Tue, 13 Jul 2021 07:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिन से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली पुरवाई हवाओं के चलने से बादलों का दायरा बढ़ गया और पिछले चौबीस घंटे में कई स्थानों पर बारिश हुई। इस कारण दिल्ली में अगले से दो दिन में बारिश हो सकती होने की संभावना जताई जा रही है...
विज्ञापन
दिल्ली में झमाझम बारिश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मानसून का इंतजार अब खत्म हुआ। लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। बरसात होने के साथ मौसम में सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले दो से तीन दिन में कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं मंगलवार से दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। अगले कुछ दिनों तक शहर का तापमान 35 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिन से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली पुरवाई हवाओं के चलने से बादलों का दायरा बढ़ गया और पिछले चौबीस घंटे में कई स्थानों पर बारिश हुई। इस कारण दिल्ली में अगले से दो दिन में बारिश हो सकती होने की संभावना जताई जा रही है। पुरवाई हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। 15 और 16 जुलाई को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। इसके बाद 17 और 18 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, अभी छह दिन तक मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं बना रही है। छह दिन में चार दिन ही हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। बाकी दो दिन तक केवल आसमान में बादल रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


दिल्ली में सुबह सात बजे से 8.30 बजे की कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली। इनमें सफदरजंग में 2.5 सेमी, आयानगर में 1.3, पालम में 2.4 और रिज में 1.0 सेमी तक बारिश हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें