मूल रूप से पंजाब के बुट्टर कलां के रहने वाले 38 वर्षीय राजविंदर सिंह पर 2018 में 24 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई युवती की हत्या का आरोप है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने उसके सिर पर 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इनाम रखा था। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की ओर से इनाम के रूप में घोषित की गई ये अब तक का सबसे बड़ी रकम है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े इनामी आरोपी राजविंदर सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पर 5 करोड़ 52 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया हाई कमिशन को मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने हत्या के आरोपी राजविंदर सिंह को 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसे 2018 में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।
मूल रूप से पंजाब के बुट्टर कलां के रहने वाले 38 वर्षीय राजविंदर सिंह पर 2018 में 24 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई युवती की हत्या का आरोप है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने उसके सिर पर 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इनाम रखा था। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की ओर से इनाम के रूप में घोषित की गई ये अब तक का सबसे बड़ी रकम है।
भारत सरकार ने इस साल नवंबर में आस्ट्रेलियाई सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए दिल्ली पुलिस को राजविंदर सिंह को खोजने की जिम्मेदारी सौंपी थी। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संधि है कि उनके देश के अपराधी को शरण नहीं दी जाएग। इतना ही नहीं उसे खोजकर वापस सौंपना भी होगा। इसी संधि के चलते भारत ने राजविंदर सिंह को खोज निकाला है।